sarkari job,sarkari nokari,latest govt job,govt job2021-2022,latest job notification,sarkariresultsfast.com,medical study Note,Lab technician Note,Staff Nurse,exams question paper,railway job notification,Gk notes,lab technician hindi pdf,mlt mcq in hindi,anm mcq in hindi,mpw mcqs in hindi,health inspector mcqs,railway paramedical exam mcqs,bsc nursing mcqs in hindi,nursing pdf,bsc nursing entrance exam mcq in hindi,all medical mcq,medical lab technologist mcqs,free mock test all medical subject

gk questions answers on indian national awards and honours

Indian National Awards List

: इस आर्टिकल में हम भारत में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार की लिस्ट आपके लिए लेकर आ रहे हैं जिसमें हमने सभी पुरस्कार की जानकारी विस्तार से बताई है जो सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है



भारत रत्न –  यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी और यह   कला, साहित्य, विज्ञान एवं सार्वजनिक सेवा यह जीवन में असाधारण कार्य के लिए दिया जाता है

पदम विभूषण,  पदम भूषण, पदम श्री –  यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी और यह सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है

भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार-  यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1965 में हुई थी इस पुरस्कार के साथ 11 लाख रुपए की इनाम राशि दी जाती है  यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है

मूर्ति देवी पुरस्कार –  यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1983 में की गई थी और इनाम के रूप में ₹1 लाख का पुरस्कार दिया जाता है  यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है

साहित्य अकादमी पुरस्कार –  इस पुरस्कार को अकादमी द्वारा 1954 से दिया जाता है  इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि ₹1 लाख दी जाती हैअंग्रेजी सहित 22 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट रचनाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है

सरस्वती सम्मान –  यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में शुरू किया गया था इसके लिए 15 लाख रुपए की राशि इनाम के रूप में दी जाती है और यह पुरस्कार किसी भी भाषा में प्रकाशित साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है

व्यास सम्मान – यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में शुरू किया गया था और इस के रूप में इनाम राशि 3.5 लाख रूपय दी जाती है यह हिंदी भाषा में प्रकाशित साहित्य के लिए दिया जाता है

बिहारी पुरस्कार –  यह पुरस्कार भी के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में नाम की राशि ₹200000 दी जाती है और यह पुरस्कार हिंदी और राजस्थानी भाषा के लिए दिया जाता है

भारत भारती सम्मान –  यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा 1986 से दिया जा रहा है इसके लिए 2.5 लाख रूपय इनाम राशि के रूप में दिए जाते हैं यह पुरस्कार भी साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है

इकबाल सम्मान –  यह पुरस्कार मध्य प्रदेश साहित्य परिषद द्वारा 1990 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में ₹1 लाख की राशि दी जाती है और यह उर्दू भाषा में उत्कृष्ट रचना के लिए दिया जाता है

मिस इंडिया –   यह फेमिना पत्रिका जोकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की पत्रिका है के द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1994 में की गई थी यह भारतीय युवतियों के शारीरिक एवं बौद्धिक सौंदर्य को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है

अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र –  भारत सरकार द्वारा 1952 से दिया जा रहा है यह वीरता और साहस दिखाने या आत्मबलिदान के लिए दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है

तुलसी सम्मान –  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1983 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के साथ इनाम की राशि ₹1 लाख दी जाती है यह राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय लोक कला के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है

कालिदास सम्मान –  यह पुरस्कार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1980 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि  दो लाख रूपय दी जाती है

दादा साहब फाल्के पुरस्कार –  यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 1969 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि 1 लाख रुपए दी जाती है यह पुरस्कार  भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है

अर्जुन पुरस्कार –  यह पुरस्कार खेल विभाग भारत सरकार द्वारा 1961 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि 5 लाख रूपय दी जाती है यह पुरस्कार विभिन्न खेलों के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है

द्रोणाचार्य पुरुस्कार –  यह पुरस्कार खेल विभाग भारत सरकार द्वारा 1985 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि 5 लाख रूपय दी जाती है यह पुरस्कार विभिन्न प्रकार के खेल में कोच को दिया जाता है

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार –  यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 1991 में शुरू किया गया था खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है

ध्यानचंद पुरस्कार –  पुरस्कार सन 2002 में शुरू किया गया था और यह खेल में जीवन भर की उपलब्धियों के लिए दिया जाता है

जी डी बिरला विज्ञान पुरस्कार –  यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 से दिया जा रहा है यह भारतीय वैज्ञानिक जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम है को उच्च स्तरीय शोध कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने हेतु दिया जाता हैं।

विक्रम साराभाई पुरस्कार –  पुरस्कार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 1990 रहा है यह अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है

राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार –  यह पुरस्कार राजीव गांधी स्मारक निधि द्वारा दिया जाता है और यह देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने की में योगदान के लिए दिया जाता है इस पुरस्कार के रुप में इनाम की राशि 5 लाख रूपय दी जाती है

महात्मा गांधी शांति पुरस्कार – यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है महात्मा गांधी की 125वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने इस पुरस्कार की घोषणा की थी यह 1995 में शुरू किया गया था और इस पुरुस्कार मैं इनाम राशि 1करोड़ रुपए दी जाती है

चमेली देवी पुरस्कार –  यह पुरस्कार मीडिया फाउंडेशन द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है

 वी डी गोयनका पुरस्कार –  यह पुरस्कार इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ऑफ न्यूज़पेपर के द्वारा 1984 में शुरू किया गया था और यह पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है पुरस्कार के रुप में इनाम राशि 3  लाख रूपय दी जाती है



     
             
        

                 
   

No comments:

"ALL UPLOADS" Medical Tuber

Lab Technician Previous Year Paper Pdf,Paramedical lab technician question papers,

 1. Which of the following is known as Guardian of genome? (1) p53 (2) PTEN (3) ATM (4) MDM 2 ANSWER- 1 2. Cells most sensitive ...

Popular Post